होम राज्य उत्तर प्रदेश भगवान परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, भव्य शोभायात्रा व सहभोज का होगा...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, भव्य शोभायात्रा व सहभोज का होगा आयोजन

समिति ने बैठक कर पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, घर-घर पहुंचाया जाएगा निमंत्रण

बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के बैनर तले आगामी 29 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडे ने की।

बैठक के दौरान जन्मोत्सव समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। पदाधिकारियों ने जन्मोत्सव समारोह के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया और कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। महामंत्री अजय मिश्र एवं सर्व व्यवस्था प्रमुख राहुल चौबे ने समारोह के संचालन हेतु समिति के सदस्यों एवं समाज के जागरूक लोगों को दायित्व सौंपे।

घर-घर दिया जाएगा निमंत्रण, जिलेभर में तैयारियां शुरू

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के पदाधिकारी मोहल्लों में जाकर लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण देंगे। जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज एवं मांडलिक मंत्री आयुष भारद्वाज ने बताया कि इस भव्य समारोह में पूर्व विधायक बिल्सी आर.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा त्रिभुवन शर्मा अति विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा सुरेंद्र पांडे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वृहद स्तर पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम

समिति कोषाध्यक्ष नत्थू लाल पाराशरी एवं पंकज शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • सुबह 9:00 बजे— वैदिक विधि-विधान से यज्ञ होगा।
  • दोपहर 12:00 बजे— भव्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • शाम 3:30 बजे— नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
  • शाम 5:00 बजे— भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया जाएगा।
  • देर शाम— कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ किया जाएगा।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में कौशलानंद पांडे, राम बहादुर पांडे, नत्थू लाल पाराशरी, अजय मिश्रा, अश्विनी भारद्वाज, द्विजेंद्र उपाध्याय, आयुष भारद्वाज, रविंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, जिला मंत्री संजीव शर्मा, सुमित राजेश मिश्रा, एडवोकेट गौरव शर्मा, विपिन शर्मा, विनीत शर्मा, विवेक शर्मा, रचना शंखधार, विकास शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, एडवोकेट सुभाष शर्मा, विनय चतुर्वेदी, पंडित गिरीश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here