होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली: शाहाबाद बिसौली कछला राजमार्ग पर सोत नदी पर बनेगा नया पुल,...

बिसौली: शाहाबाद बिसौली कछला राजमार्ग पर सोत नदी पर बनेगा नया पुल, 16 करोड़ का बजट स्वीकृत,

बिसौली – शाहाबाद बिसौली कछला राजमार्ग पर स्थित सोत नदी पर नया पुल बनने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य सेतु निगम को कार्यदाई संस्था बनाया गया है, और इस पुल के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये की लागत का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। नए बजट में निर्धारित धनराशि जारी कर दी जाएगी।

क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की पहल पर सोत नदी के पुल के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई है। बताते चलें कि पूर्व सोत नदी का पुल जीर्ण-छीर्ण होने के कारण इस मार्ग पर जनहित में आवागमन पिछले एक वर्ष से बंद कर दिया गया था। इस कारण बड़े वाहन वजीरगंज एवं औरछी होकर निकलने लगे थे। प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग ने दोपहिया वाहनों के लिए अस्थाई कच्चा मार्ग भी तैयार कर दिया था।

माना जा रहा है कि पुल के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी जल्द मिलने की संभावना है, जिससे इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति मिलेगी और क्षेत्र में जनहित की इस बड़ी समस्या का समाधान सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here