होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में रोडवेज बस स्टेशन की जमीन पर कब्जे की शिकायत ने...

बिल्सी में रोडवेज बस स्टेशन की जमीन पर कब्जे की शिकायत ने तूल पकडा, शिकायतकर्ताओं ने कहा झूठे आरोप मे फंसाने की तैयारी कर रहे कब्जाधारी,

बिल्सी। नगर पालिका परिषद की वेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत लगातार तूल पकड़ रही है। सभासद अजीत गुर्जर, राहुल माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, उमेश बाबू और ज्योति सागर ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को शिकायती पत्र भेजा है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के समीप नगर पालिका की जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस शिकायती पत्र पर शासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 23 फरवरी को नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव एवं क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा। तहसील प्रशासन ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की और उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया।

वहीं शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कब्जाधारी दबंग अब हम सभी पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की रणनीति बना रहे हैं ।शिकायतकर्ता सभासदों ने मांग की है कि रोडवेज बस स्टेशन को आवंटित जमीन को कब्जा मुक्त किया जाए और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और नगर पालिका की इस बहुमूल्य भूमि को अतिक्रमण से कब तक मुक्त कराया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here