बदायूं, 11 मार्च 2025 – बदायूं क्लब में फाग उत्सव के रंगारंग आयोजन में गुलाल और फूलों की होली के साथ मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के शुभ अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।









फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री विशाल और विशिष्ट अतिथि रोटरी इंटरनेशनल गवर्नर मुकेश माहेश्वरी, मदर एथेना स्कूल के निदेशक संकल्प सारस्वत, ग्लोबल रेजिडेंसी के एमडी अनुपम कपूर, सत्या ट्रेडर के निदेशक शुभम गर्ग और रेडियल ग्रुप के संजीव साहू ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।





















दिल्ली के प्रसिद्ध चिराग जुनेजा डांस ग्रुप ने गणेश वंदना पर अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्य, महारास, डांडिया और होली पर विशेष नृत्य प्रस्तुतियां दीं। अंत में फूलों की होली खेली गई, जिसमें सभी सदस्य रंगों और गुलाल से सराबोर हो गए।
मुख्य अतिथि ने सराहा आयोजन
मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक विशाल ने बदायूं क्लब की सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा,
“ऐसे आयोजन जनपद की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। यह समाज में एकता, समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। मैं इस सफल आयोजन के लिए डॉ. अक्षत अशेष और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।”
मनोरंजन गेम्स और प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
फाग उत्सव में क्लब सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजन गेम्स और प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
- “चोटी बनाओ” गेम में संजीव और रूपाली की जोड़ी प्रथम, जबकि महिमा-विनय और रचित-नेहा की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।
- “बद्री की दुल्हनिया” गेम में विपिन और अंजलि विजेता, जबकि सार्थक द्वितीय स्थान पर रहे।
- फूलों की होली में महिला सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य सदस्य
फाग उत्सव में क्लब के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. गुप्ता, सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, मनीष सिंघल, संजय रस्तोगी, वीरेंद्र ढींगरा, सुनील गुप्ता, ज्ञानानंद पांडेय, नीरज रस्तोगी, शरद रस्तोगी, प्रदीप शर्मा, प्रशांत कोहली, ज्योति मेहंदीरत्ता, उपेंद्र गुप्ता, तन्मय रस्तोगी, विकास आहूजा, नितिन वैश्य, नरेश शंखधार, डॉ. आदित्य हरी गुप्ता, सुमित मिश्रा, परविंदर सिंह दुआ, राजीव शर्मा, अंकुर माहेश्वरी, मुकेश रस्तोगी, शोभित वैश्य, सुशांत रस्तोगी, मयूर गुप्ता, सौरभ शंखधार, नवनीत प्रताप सिंह, जितेंद्र गुप्ता, प्रतोष शर्मा, अमित पाठक और अभिषेक उपाध्याय, सुशील शर्मा ‘सोनू ‘ सनी सिंह आदि शामिल रहे।
रंगारंग कार्यक्रमों से पूरा पंडाल फागमय
कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने शानदार संचालन किया और अंत में सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी को गुलाल लगाकर बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
इस भव्य आयोजन में संगीत, नृत्य, खेल और होली की मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे पूरा बदायूं क्लब फागमय हो उठा।


























