होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़े बकायादारों के मीटर जब्त

बिल्सी में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़े बकायादारों के मीटर जब्त

बिल्सी। नगर में बिजली विभाग ने बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत उपखंड अधिकारी सोहेब अंसारी के निर्देशन में मोहल्ला नंबर 8 साहबगंज में यह अभियान चलाया गया, जिसमें ₹1 लाख से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के मीटर जब्त किए गए, जबकि ₹5000 से अधिक बकाया रखने वालों के कनेक्शन काटे गए।

बड़े बकायादारों पर गिरी गाज

अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने 5 बड़े बकायादारों के मीटर जब्त किए और 110 छोटे बकायादारों के कनेक्शन विच्छेदित कर दिए। उपखंड अधिकारी सोहेब अंसारी ने बताया कि नगर में उपभोक्ताओं पर ₹2 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग की इस कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया और उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बन गई।

₹3 लाख की वसूली

इस अभियान के दौरान ₹3 लाख की बकाया राशि वसूल की गई। उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द से जल्द बकाया जमा नहीं किया गया तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल

इस विशेष चेकिंग अभियान में अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह, सोनू कश्यप, मनीष कुमार, गिरीश कुमार, मंगली राम, पप्पू, अजय कुमार समेत अन्य बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here