होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह,समाज के...

बदायूं में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह,समाज के लोगों ने एकजुटता का लिया संकल्प,

बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में शहर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना और भक्तिमय भजनों से हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने फूलों और गुलाल से होली खेली।

समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं, जबकि युवा वर्ग ने तिलक लगाकर अग्रजों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कौशल्यानंद उर्फ लालन पांडे ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है, जो आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का संदेश देता है।

समाज सेवा और एकजुटता का आह्वान

संरक्षक राम बहादुर पांडे ने समाज के लोगों से जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करने का आह्वान किया। वहीं, एडवोकेट सुभाष शर्मा और विपिन शर्मा ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का संकल्प दिलाया।

क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए निष्ठापूर्वक कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहना चाहिए।

उल्लेखनीय उपस्थिति

समारोह में बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे, जिनमें कौशलानंद उर्फ लालन पांडे, राम बहादुर पांडे, अश्वनी भारद्वाज, राजेश बाबू शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, अरविंद शर्मा, सुमित मिश्रा, विपिन शर्मा, विनय चतुर्वेदी, एडवोकेट सुभाष शर्मा, अमित पाठक, दिनेश चंद्र मिश्रा, प्रमोद शर्मा, सुमित शंभू, रजनी मिश्रा, अमन मयंक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुमित शंखधार, संजीव शर्मा, नकुल भारद्वाज, विनीत कुमार, आरके मिश्रा, आलोक पाठक, दिवाकर शर्मा, अखिलेश मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय, योगेश उपाध्याय, रचना शंखधार, आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा और गिरीश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंच संचालक कामेश दत्त पाठक ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here