होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यक्रम: 50 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित

बदायूं में दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यक्रम: 50 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित

बदायूं। दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 50 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई। यह वितरण विकास खंड सालारपुर में आयोजित समारोह के दौरान किया गया, जिसमें दिव्यांगजन सहायता पाकर प्रसन्न नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को लगातार लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि ट्राइसाइकिल, कृत्रिम उपकरण, इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के वितरण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, साथ ही पेंशन योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।

इस मौके पर जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी प्रणय कुमार, मंडल अध्यक्ष (बिनावर) रामचरन पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह, विकास खंड सालारपुर के सभी सचिव समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) खालिद अली खां द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here