होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में नलकूप संख्या दो पर बनी कॉलोनी में अवैध कब्जा, लोगों...

बिल्सी में नलकूप संख्या दो पर बनी कॉलोनी में अवैध कब्जा, लोगों को आवागमन में हो रही भारी दिक्कत,

बिल्सी। नगर के वार्ड नंबर 13 में स्थित नलकूप संख्या दो पर वर्ष 2000 में संगठित विकास योजना के तहत कॉलोनी बसाई गई थी, लेकिन 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सड़क और नाली निर्माण न होने के कारण कॉलोनीवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

अब हालात और खराब हो गए हैं क्योंकि कुछ अवैध कब्जा धारकों ने कॉलोनी के अंदर जाने वाले रास्ते पर उपलों का टीला बनाकर कब्जा कर लिया है। इससे न केवल लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है बल्कि गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटाने और जल्द से जल्द सड़क एवं नाली निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here