होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों...

बिल्सी: नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण,

बिल्सी। नगर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति ओम प्रकाश सागर ने कछला रोड स्थित गांधी पार्क के पास बन रही सड़क और बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर हो रहे नाला निर्माण का निरीक्षण किया।

नगर में बन रही नई सड़कें

पालिका द्वारा 15वें वित्त आयोग से करीब 49 लाख की लागत से नैथुआ मार्ग एवं गांधी पार्क के सामने नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों के बनने से नगरवासियों को जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी।

जलभराव की समस्या होगी दूर

नगर में जल निकासी को सुचारू करने के लिए बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर बदायूं स्टैंड से रंजना अस्पताल तक करीब 1 करोड़ की लागत से 1 किलोमीटर लंबा आरसीसी नाला बनाया जा रहा है। इसके निर्माण से मोहल्ला संख्या 5 और बिजलीघर रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा किया जाएगा, जिससे नगरवासियों को जल्द लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here