होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: एसएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का 17वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से...

बिल्सी: एसएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का 17वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 6 गौशाला रोड स्थित एसएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का 17वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ की झांकी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया

मेधावी छात्र हुए सम्मानित

मुख्य अतिथि ममता शाक्य ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया

पत्रकारों का हुआ सम्मान

विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्वदेश केसरी के तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय समेत सभी तहसील स्तरीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया

विद्यालय प्रबंधन ने व्यक्त किया आभार

विद्यालय के चेयरपर्सन ऋषिकांत उपाध्याय, एमडी शिवम उपाध्याय एवं प्रबंधक पूर्ति उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य अवनीश शाक्य, विद्यालय स्टाफ प्रदीप शर्मा, नाहिद अंजुम खान, मीनू सोलंकी सहित रामेश्वर दयाल शाक्य, राममूर्ति लाल शाक्य, अवधेश पाराशर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here