बिल्सी: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी एवं समाजसेवी तेजेंद्र सागर ने अपने प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। बुद्धवार दोपहर 2:00 बजे शुरू हुए आलू-पूरी के भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व, सागर मार्केट परिसर स्थित रघुनाथजी मंदिर में भंडारे का भोग अर्पित कर शुभारंभ किया गया।
भंडारे में शशि सागर, दर्श सागर, मदनलाल, शेखर सागर, नाथूराम भारती सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


























