बिल्सी: श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में आज बुद्धवार को बाबा महाकाल की भव्य शाही बारात आकर्षक झांकियों और बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। बारात का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।






बारात अपराह्न 2:00 बजे अंबियापुर चौराहा स्थित सम्राट अशोक चौक से प्रारंभ होकर साहबगंज, थाना मोड़, मुख्य बाजार, अटल चौक, लोहा बाजार, बालाजी तिराहा होते हुए देर शाम शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
बारात में स्वचालित झांकियां और बाहर से आए कलाकारों के मनोहारी कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। नगर पालिका कार्यालय पर पालिका चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर एवं तेजस्वी सागर ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, निंकल वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, अजीत वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, रंजीत वार्ष्णेय ‘सिक्की’, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय, संजय शर्मा गुरूजी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके अलावा मोहित माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय, चारु वार्ष्णेय, देवेश वार्ष्णेय “नन्हें” आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


























