होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: वैवाहिक समारोह में डांस करते समय 25 बर्षीय युवक को आया...

बिल्सी: वैवाहिक समारोह में डांस करते समय 25 बर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत,

बिल्सी: नगर में एक वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय एक युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना नगर के थाना रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में हुए शादी समारोह में घटी, जहां मोहल्ला नंबर दो निवासी सुरेश (25) पुत्र बाबूराम, जो एक टेंट हाउस में काम करता था, डांस कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे सुरेश डीजे की धुन पर नाचते-नाचते अचानक स्टेज पर गिर पड़ा। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की अचानक हुई मृत्यु से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार व रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी गहरे दुख में डूब गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here