होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: सदर नाजिर अतुल श्रीवास्तव के बेटे अक्षत कृष्णा उर्फ मोहित 28...

बदायूं: सदर नाजिर अतुल श्रीवास्तव के बेटे अक्षत कृष्णा उर्फ मोहित 28 बर्ष का निधन, डीपीएस स्कूल में भी शोक की लहर,

बदायूं। कलेक्ट्रेट में सदर नाजिर अतुल श्रीवास्तव के बेटे अक्षत कृष्णा उर्फ मोहित का आज सुबह हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। बताया जाता है कि सुबह करीब 8:00 बजे घर पर ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन व आसपास के लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अक्षत कृष्णा (मोहित), डीपीएस स्कूल में साइकोलॉजी के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष थी। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, कलेक्ट्रेट कार्यालय और डीपीएस स्कूल में शोक की लहर छा गई है।

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया है , जहां परिजनों, एवं मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है, परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे लालपुल स्थित शमशान पर किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here