होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में 16 घण्टे बाद विद्युत आपूर्ती हुईं वहाल, इस दौरान नगर...

बिल्सी में 16 घण्टे बाद विद्युत आपूर्ती हुईं वहाल, इस दौरान नगर पालिका ने सांय 5 बजे से क़ी जनरेटर से पेयजल व पथ प्रकाश क़ी व्यवस्था, नगर वासियों को मिली राहत,

बिल्सी। नगर मे रात्रि 8:30 बजे 16 घण्टे बाद विद्युत आपूर्ती वहाल हो गई जिससे नगरवासियों ने राहत क़ी सांस ली है, बताते चले क़ी आज सुबह 4 बजे नगर के बिजलीघर को सप्लाई करने वाली मैन लाइन के पोल मे एक अज्ञात ट्रक ने टककर मार दी जिससे लगभग 6 पोल क़ी लाइन छतिग्रस्त हो गई,इसके कारण मंगलवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली संकट को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सायं 5 से राहत के उपाय किए।

नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्ञान देवी सागर के निर्देश पर नगर में पेयजल आपूर्ति व पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जनरेटर से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति करने के आदेश दिए गए थे । इस पहल से नगरवासियों को रात के समय जल संकट और अंधकार से राहत मिली,नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत किया, वहीं विद्युत विभाग भी पूरे दिन विद्युत आपूर्ती वहाल करने के लिए अपने पूरे लावो लस्कर के साथ जुटा रहा इसी के चलते अभी 1 घण्टे पूर्व बिजली आपूर्ति वहाल हो गई जिससे नगर वासियों को राहत मिल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here