




बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला में सिख धर्म के सातवें गुरु, श्री गुरु हर राय साहब जी के प्रकाश दिवस को समर्पित एक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।
संध्या कीर्तन दरबार का आयोजन
शाम 6:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत रहरास साहिब जी के पाठ और आरती शब्द कीर्तन से हुई। हजूरी रागी जथा भाई परमजीत सिंह और प्रभजोत सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया।
इसके उपरांत दिल्ली से आए प्रसिद्ध कीर्तनीय भाई साहब भाई चमनजीत सिंह लाल ने गुरबाणी कीर्तन का गायन किया। उन्होंने गुरु हर राय साहब जी के जीवन और उपदेशों पर विस्तृत कथा भी प्रस्तुत की,
सम्मान और सहयोग
गुरुद्वारा साहब की प्रधान बीबी रजनी अनेजा, मीत प्रधान मनजीत सिंह, महासचिव गुरदीप सिंह और सचिव रणजीत सिंह ने भाई साहब का सम्मान किया। मंच संचालन महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी और स्त्री सत्संग सभा ने विशेष सहयोग दिया।
विशेष अतिथि और संगत का योगदान
इस धार्मिक आयोजन में डॉ. रविंद्र सिंह, संजय कोचर, सुभाष कोचर, गुरुचरण सिंह, सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जीत सिंह, साहिल खुराना, सोनू जुनेजा, कवलजीत कौर, इंदरमीत कौर और सोनू मक्कड़ का विशेष योगदान रहा।
बरेली, चंदौसी, उझानी से भी पहुंची संगत
इस अवसर पर बदायूं के अलावा बरेली, चंदौसी और उझानी की संगत ने भी पहुंचकर गुरु महाराज के कीर्तन का श्रवण किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।
संगत का धन्यवाद
अंत में गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया,


























