होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी कोतवाली में नव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में चौकीदारों का सम्मान...

बिल्सी कोतवाली में नव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में चौकीदारों का सम्मान समारोह आयोजित

बिल्सी कोतवाली परिसर में आज नव वर्ष 2025 के अवसर पर क्षेत्र के समस्त चौकीदारों को सम्मानित किया गया। दोपहर 2 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केके सरोज ने कोतवाली क्षेत्र के 30 चौकीदारों को शाल ओढ़ाकर और टॉर्च देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री सरोज ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चौकीदारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका सहयोग पुलिस के लिए बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, भाजपा नेता सुधीर सोमानी, तेज प्रताप सिंह, मोहित गुप्ता, गगन राठी समेत थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर, सिटी इंचार्ज अशोक कुमार, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर, रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह और समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

इस सम्मान समारोह ने चौकीदारों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनके योगदान को समाज के सामने लाने का कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here