बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा PG से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए शेर, बिल्ली, तितली, पांडा, सूरज, चाँद, पृथ्वी जैसे अनेकों आकृतियों के सुंदर-सुंदर मास्क बनाकर सबका दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता के विजेता
- कक्षा PG: आन्या यादव
- कक्षा NC: मिरहा
- कक्षा KG: श्रेयांक
- कक्षा 1: अथर्व
- कक्षा 2: सार्थक माहेश्वरी
- कक्षा 3: आकृति
- कक्षा 4: वैष्णवी
- कक्षा 5: दिव्यता गोयल
- कक्षा 6: आराध्या आर्या
- कक्षा 7: आस्था सिंह
- कक्षा 8: देवांश यादव
प्रशंसा और संदेश
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करती हैं। इससे बच्चे अपने भविष्य में सही मार्ग चुनकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। यह गतिविधियां बच्चों के कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

























