होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में 1 फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बिल्सी में 1 फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बिल्सी (बदायूं)। 1 फरवरी 2025, शनिवार को तहसील बिल्सी में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा

प्रशासन की ओर से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को समाधान दिवस में प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके। तहसील प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान करें।

बिल्सी क्षेत्र के नागरिकों को यदि किसी सरकारी विभाग से जुड़ी कोई समस्या है तो वे इस अवसर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here