होम राज्य उत्तर प्रदेश फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में मनाया गया पराक्रम दिवस

फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में मनाया गया पराक्रम दिवस

बिल्सी। बिल्सी के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें नेताजी के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह और डिसिप्लिन इंचार्ज बृजेशपाल सिंह ने अपने भाषण में नेताजी की देशभक्ति और उनके साहसिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को नेताजी के आदर्शों का पालन करने और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर छात्रों ने नेताजी के जीवन से संबंधित भाषण और कविताओं की प्रस्तुति दी, जिसमें उनके संघर्ष और देशप्रेम को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिससे उन्होंने जाना कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का योगदान कितना महत्वपूर्ण रहा।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि “पराक्रम का अर्थ है साहस और दृढ़ता। यह दिवस चुनौतियों पर काबू पाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के महत्व को रेखांकित करता है।” एमडी राहुल कुमार सिंह ने नेताजी के नेतृत्व और उनके साहसी फैसलों को याद करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) का गठन उनकी दूरदृष्टि और संकल्प का प्रमाण है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि यह दिवस देश के गुमनाम नायकों की विरासत को सम्मानित करने और उनके योगदान को याद करने का अवसर है।

कार्यक्रम में एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता, पूनम चौहान, केशव शर्मा, रूबी मौर्य, प्रशांत सिंह, मुनीश सिंह, रूमा सक्सेना, अंशु वार्ष्णेय, ट्विंकल जैन, अंजली सिंह, साक्षी, राधिका माहेश्वरी, रवीना (पीटीआई), अमन सिंह, दीक्षा वार्ष्णेय, शिवानी गुप्ता, नाहिद सैफी, पूनम पाल, आयुष कुमार सिंह, विशेष चौहान, प्रशांत सिंह, शिफा सैफी, आकांक्षा राठौर, रागिनी मिश्रा, रोमा आर्य, यशी गुप्ता, शिवानी सिंह, साक्षी गुप्ता, निशा सलमानी, श्रुति कीर्ति, प्रियंका आर्य, रचना देवल, वंशिका माहेश्वरी, रंजना और आकांक्षा गौतम सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने नेताजी के विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here