होम राज्य उत्तर प्रदेश इस्लामनगर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से...

इस्लामनगर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान,

इस्लामनगर। थाना परिसर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम अल्लैहपुर की मढ़ैया निवासी एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने तेल की शीशी अपने ऊपर उड़ेल ली, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

युवक की पहचान उदयवीर के रूप में हुई है, जो अपने भाई की मृत्यु के बाद भाभी ममता के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में था। उदयवीर का आरोप है कि भाई की मौत के बाद उसने अपने दोनों भतीजों की परवरिश की, लेकिन उसकी भाभी जेल से छूटने के बाद बच्चों के नाम पर जमा पैसे खुद लेना चाहती थी। उदयवीर चाहता था कि यह धनराशि बच्चों के खाते में जमा कराई जाए, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी।

थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास
बुधवार को नाराज उदयवीर तेल की शीशी लेकर थाना परिसर पहुंचा और वहां आत्मदाह का प्रयास करने लगा। जैसे ही उसने तेल अपने ऊपर उड़ेला, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और आत्मदाह को रोक दिया। घटना के बाद पुलिस ने उदयवीर को हिरासत में ले लिया।

भाभी से पैसों को लेकर विवाद
पुलिस के अनुसार, उदयवीर का अपनी भाभी ममता से पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उदयवीर का कहना है कि उसने बच्चों की परवरिश की, इसलिए वह चाहता था कि धनराशि बच्चों के नाम पर सुरक्षित हो। लेकिन उसकी भाभी पैसे खुद लेना चाहती थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के इस कदम से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here