होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली: सोत नदी पुल बंद होने से 200 गांवों का आवागमन बाधित,...

बिसौली: सोत नदी पुल बंद होने से 200 गांवों का आवागमन बाधित, वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन

बिसौली-कछला-शाहाबाद हाईवे पर स्थित सोत नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण प्रशासन ने पिछले एक सप्ताह से पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। इस कारण बिल्सी, बिसौली और सहसवान विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 गांवों के निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा

आज क्षेत्र के दर्जनभर जिला पंचायत सदस्य और 50 ग्राम प्रधानों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बिसौली तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसौली राशि कृष्ण को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया जाए।

पुल बंद होने से बढ़ी परेशानियां

पुल बंद होने के कारण ग्रामीणों का संपर्क आसपास के कस्बों और शहरों से कट गया है। लोगों को बिल्सी, बिसौली, सहसवान और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

प्रशासन का रुख

उपजिलाधिकारी बिसौली राशि कृष्ण ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।ग्रामीणों ने इस समस्या को गंभीरता से लेने और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here