बिल्सी: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा स्थानीय नवदुर्गा मंदिर पर सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं को भोज कराकर उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, जिला महामंत्री पवन गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉ. श्री कृष्ण गुप्ता, महिला परिषद नगर अध्यक्षा पूजा वार्ष्णेय, ओजस्वानी अध्यक्षा निकिता शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष शशांक पाठक, किशन कश्यप, आलोक कुमार, कुलदीप कुमार, डॉ. अरविंद शाक्य, देवेंद्र आर्य, शनि कुमार और अरविंद कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य कन्याओं का सम्मान और समाज में उनके महत्व को उजागर करना था। उपस्थित सभी लोगों ने धार्मिक माहौल में कन्याओं की पूजा की और कन्या भोज सहयोग किया ।

























