बिल्सी: आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर, इस बार बिल्सी नगर का पटाखा मार्केट रामलीला ग्राउंड से हटाकर मुजरिया तिराहे पर स्थित रंजना हॉस्पिटल के सामने खाली भूखंड पर लगेगा। आज शाम एसडीएम बिल्सी रिपु दमन सिंह और क्षेत्राधिकारी उमेश सिंह ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ भूखंड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिपु दमन सिंह ने कहा कि केवल लाइसेंसधारी व्यापारी ही सभी मानक और औपचारिकताएं पूरी करके नगर के बाहर चिन्हित स्थान पर आतिशबाजी बेच सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बरेली जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश पर पटाखा मार्केट का स्थान बदला गया है।
इस दौरान राजस्व लेखपाल हरिओम सिंह, प्रभारी निरीक्षक आर एस पुंडीर समेत अन्य राजस्व और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

























