बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा दूसरी, चौथी और सातवीं के छात्र-छात्राओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी से जुड़े अद्भुत तथ्यों को प्रस्तुत करके की। इसके बाद कक्षा चौथी और पांचवीं के बच्चों ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत किया।





नौवीं कक्षा के छात्रों ने ‘क्विज़ोमेनिया’ के माध्यम से महात्मा गांधी पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और स्वच्छता अभियान की शपथ भी ली। कार्यक्रम के अंत में कक्षा एक और दो के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के बाद स्कूल के छात्र-छात्राएं गांधी मैदान पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बदायूँ एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को एक विशेष शुभकामना कार्ड भेंट किया, जो स्कूल की प्रधानाचार्या पायल दुबे की अगुवाई में तैयार किया गया था। एडीएम बदायूँ ने इस मौके पर सभी को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदब्रत त्रिवेदी, डायरेक्टर छवि त्रिवेदी, और एकेडमिक डायरेक्टर देवब्रत त्रिवेदी भी उपस्थित थे। चेयरमैन वेदब्रत त्रिवेदी ने छात्रों को महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

























