लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल,की “माही झा और लावण्या सिंह” के शानदार गीत के लिए डीएम ने 1100 रुपये का पुरस्कार देकर किया उत्साह वर्धन,
बदायूं। गांधी जयंती के अवसर पर डीएम कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं की कक्षा 6 की छात्राएं माही झा और लावण्या सिंह ने भाग लिया। इन छात्राओं ने महात्मा गांधी को समर्पित गीत “दे दी हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल” गाकर सभी का मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,बदायूं की जिलाधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए 1100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं, बल्कि देश के महापुरुषों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।कार्यक्रम के अंत में डीएम निधि श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित लोगों को गांधीजी के आदर्शों और स्वच्छता के महत्व पर चलने के लिए प्रेरित किया।

























