होम राज्य उत्तर प्रदेश उघैती के सरह बघौली में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा: बिना लाइसेंस चल...

उघैती के सरह बघौली में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा: बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को किया सील,

बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के सरह बघौली गांव में बुधवार को बिना लाइसेंस चल रहे आर्यन मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। डीएम के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही में मेडिकल स्टोर स्वामी लाइसेंस पेश करने में असफल रहा, जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी दवाओं को सील कर दिया। स्टोर स्वामी को थाना उघैती ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताते चलें कि ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने जब से बदायूं का चार्ज संभाला है, तब से लगातार फर्जी और बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर उन्हें बंद कराने का कार्य कर रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है, और वे प्रशासनिक जांच को लेकर चिंतित हैं।

इस छापेमारी से इलाके में अवैध मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के संकेत मिले हैं, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here