होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में नगर पालिका परिषद के नए अधिशासी अधिकारी ने संभाला कार्यभार

बिल्सी में नगर पालिका परिषद के नए अधिशासी अधिकारी ने संभाला कार्यभार

बिल्सी। जनपद जालौन से स्थानांतरित होकर आए अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश ने बुधवार की शाम पालिका कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले बिसौली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनूप राय पिछले कई माह से यहां का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह नगर की सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, और सड़कों की मरम्मत जैसे आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से नगर में मच्छरों का भयंकर प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। स्वदेश केसरी ने हाल ही में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण मच्छरों की समस्या पर एक अहम खबर प्रकाशित की थी, जिसमें नागरिकों ने नगर में फॉगिंग और सफाई अभियानों की मांग की थी। अब देखना यह होगा कि नए अधिकारी इस गंभीर समस्या का समाधान कैसे और कितनी तेजी से कर पाते हैं।

नगरवासियों ने भी नए अधिशासी अधिकारी से उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में नगर की कई लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here