होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली: शिक्षक दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिक्षकों का किया सम्मान

बिसौली: शिक्षक दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिक्षकों का किया सम्मान

बिसौली। शिक्षक दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की बिसौली शाखा द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंक द्वारा क्षेत्र के शिक्षकों को उनके समर्पण और निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सोनू गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा, “शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ होते हैं। वे न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज का दिन उन शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का है, जो हमारी युवा पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।”

सहायक प्रबंधक विवेक राणा ने कहा, “शिक्षक वह दीपक हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। हमें अपने शिक्षकों का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी सफलता की नींव रखते हैं।”

दीपक सिंह ने कहा, “शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण साधन है, और शिक्षक वह व्यक्ति हैं, जो इस साधन को हमारे लिए सुलभ बनाते हैं। उनके बिना, समाज प्रगति नहीं कर सकता।”

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बैंक का धन्यवाद किया और समाज में शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सोनू गुप्ता, सहायक प्रबंधक विवेक राणा, दीपक सिंह, मनोज कुमार, बागीश शंखधार समेत सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here