होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: नवागत थाना प्रभारी और सिटी इंचार्ज ने संभाला कार्यभार, कार्यभार संभालते...

बिल्सी: नवागत थाना प्रभारी और सिटी इंचार्ज ने संभाला कार्यभार, कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे,

बिल्सी। नगर में नवागत थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर और सिटी इंचार्ज अशोक कुमार ने कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में काम करना शुरू कर दिया है। आज शाम कोतवाली परिसर स्थित मीटिंग हॉल में नगर के सभ्रांत व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारी भाइयों की सुरक्षा और अपराध रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहों जैसे अटल चौक, थाना मोड़, बालाजी तिराहा, बाईपास स्थित सम्राट अशोक चौक, शेखपुरा चौराहा, बदायूं मार्ग बस स्टैंड, देववाणी चौक और रंजना हॉस्पिटल चौक पर पुलिस पिकेट को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही, नगर के संवेदनशील इलाकों में मोबाइल पिकेट लगातार मुस्तैद रहेगी। विशेष रूप से स्टेट बैंक से देववाणी चौराहे तक विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपने-अपने दुकानों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, जिससे अपराध पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा, गर्ल्स कॉलेज रोड पर सादा वर्दी में एंटी रोमियो टीम गठित करने का भी निर्णय लिया गया।

व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी बैठक के दौरान रखीं और नगर में सुरक्षा को लेकर सुझाव दिए। इस मौके पर व्यापार मंडल के सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, अर्पित वार्ष्णेय, बरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय राकेश माहेश्वरी, लव कुमार वार्ष्णेय, संतोष जैन, बाबर हुसैन, महेश बाबू शर्मा, गणेश गुप्ता, अजीत वार्ष्णेय, मनमोहन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, मोनू वार्ष्णेय, डैनी महेश्वरी, गोपाल वार्ष्णेय, दीपक बाबा, राहुल वार्ष्णेय, मुन्नालाल, पवन वार्ष्णेय समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

नवागत सिटी इंचार्ज अशोक कुमार सहित तमाम पुलिसकर्मी भी इस बैठक में शामिल रहे, जिन्होंने व्यापारियों को अपराध रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here