होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:प्रतिभा की खोज प्रतियोगिता में गायन में शादाब और काव्या ने मारी...

बिल्सी:प्रतिभा की खोज प्रतियोगिता में गायन में शादाब और काव्या ने मारी बाजी

बिल्सी – भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सोमवार को प्रतिभा की खोज प्रतियोगिता के तहत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिका दीपाली सक्सेना द्वारा दो दिन पूर्व लिए गए ऑडिशन के आधार पर किया गया था, जिसमें चयनित बच्चों ने भाग लिया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्रों के भीतर छुपी हुई प्रतिभा उजागर होती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

सीनियर वर्ग में शादाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका दूसरे और नव्या गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में काव्या गोस्वामी ने पहला स्थान हासिल किया, नुजहत दूसरे स्थान पर और देव तीसरे स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता ने बच्चों को अपने संगीत कौशल को निखारने और प्रस्तुत करने का बेहतरीन मौका प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here