होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: गौतम शर्मा बने इंडियन ह्यूमन राइट काउंसिल के उत्तर प्रदेश समीक्षा...

बदायूं: गौतम शर्मा बने इंडियन ह्यूमन राइट काउंसिल के उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी

बदायूं – जनपद बदायूं से गौतम शर्मा को इंडियन ह्यूमन राइट काउंसिल के उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गई है। गौतम शर्मा लंबे समय से विभिन्न बड़े सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं, जिससे उनकी पहचान एक समर्पित समाज सेवक के रूप में मानी जाती है।

इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि गौतम शर्मा के सामाजिक कार्यों और उनकी छवि को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति के बाद गौतम शर्मा ने कहा, “मैं इस पद पर रहकर समाज के शोषित और पीड़ित परिवारों की हर प्रकार से सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

नियुक्ति के बाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गौतम शर्मा को फोन द्वारा बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया साथ ही उनका फूल मलाओं से उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here