बिल्सी – नगर में आयोजित श्री गणेश शोभायात्रा का आरती कर शुभारंभ नगर पालिका परिषद बिल्सी की चेयरमैन श्रीमती ज्ञानदेवी सागर ने किया। यह भव्य शोभायात्रा गिहार समाज द्वारा मोहल्ला नंबर 8, साहबगंज से आयोजित की गई थी, जिसमें सैकड़ों गणेश भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर चेयरमैन के पुत्र विनय कुमार सागर, तेजस्वी सागर, प्रमोद गिहार, किशन गिहार, भगवान सिंह, राजकुमार, विनीत गिरि, और अजय महेश्वरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा में श्री गणेश भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जो पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का प्रतीक बनी रही।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान गणेश के जयकारे लगाए और नगर में शोभायात्रा का स्वागत किया।

























