बिल्सी – नगर के मोहल्ला संख्या 05 स्थित श्री पीपल बाबा मंदिर में आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणपति आगमन महोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। सुबह 09:00 बजे भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शाम को कछला घाट से आए कलाकारों द्वारा भव्य आरती का आयोजन होगा, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस दौरान पूरा बातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा , इस अवसर पर मेहुल वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, पीयूष वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, रजत शर्मा, हर्ष वार्ष्णेय, और अर्चित वार्ष्णेय सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

























