होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:बदायूं-बिजनौर राज्य मार्ग पर बदमाशों ने बदमाशों ने आंखों में मिर्ची...

बिल्सी:बदायूं-बिजनौर राज्य मार्ग पर बदमाशों ने बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर युवक से बाइक, पर्स और मोबाइल लूटा, क्षेत्र में मचा हड़कंप

बिल्सी, 7 सितंबर 2024: बदायूं-बिजनौर राज्य मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर एक युवक से उसकी बाइक, पर्स और मोबाइल लूट लिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैन निवासी लवलेश कुमार (पुत्र अमर सिंह) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बदायूं से अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी हाईवे पर ग्राम रम नगला के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने लवलेश की आंखों में मिर्ची डालकर उसे अंधा कर दिया और उसकी बाइक, पर्स, व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित लवलेश ने कुछ दूरी पर खड़ी 112 पुलिस गाड़ी तक पहुंच कर घटना की सूचना दी, पुलिस के घटना स्थल तक़ पहुंचने तक बदमाश भाग चुके थे।

रात को हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here