बिल्सी, 7 सितंबर 2024: श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश जी की प्रतीकात्मक प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका कुमारी मीनाक्षी ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने बड़े ही सुंदर ढंग से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया।
निर्णायक मंडल द्वारा कुमारी कनक को प्रथम स्थान, कृष्णा को द्वितीय स्थान, और ईशा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रोहिताश कुमार ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर नरेश चंद्र सक्सेना, अनीता सोमानी, मीनाक्षी, कुटमा देवी सहित विद्यालय के अन्य सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

























