होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: विधायक हरीश शाक्य ने की जनसुनवाई, उठाई गई समस्याओं का शीघ्र...

बिल्सी: विधायक हरीश शाक्य ने की जनसुनवाई, उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन,

आज बिल्सी लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान गल्ला व्यापारियों ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा से गल्ला मंडी परिसर तक सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। इसके अतिरिक्त, नगर के नलकूप संख्या दो पर स्थित संगठित विकास योजना के तहत बनाई गई कॉलोनी के जीर्णोद्धार की भी मांग की गई। विधायक शाक्य ने पालिका अध्यक्ष को शीघ्र डीपीआर बनवाकर कार्य शुरू कराने को कहा।

जनसुनवाई में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, उप जिलाधिकारी प्रावर्धन शर्मा, कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार, गल्ला व्यापारी मनोज वार्ष्णेय, सत्यपाल वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, विनोद पालीवाल, मोहित गुप्ता, लव कुमार वार्ष्णेय, अजय प्रताप सिंह, हरिओम राठौर, लोकेश वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here