बिल्सी, 3 सितंबर: नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में हर सोमवार को बाबा महाकाल के श्रृंगार की श्रृंखला जारी है। आज इस श्रृंखला में नवागत पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर रुद्राभिषेक के साथ महाकाल की पूजा की।



श्रृंगार के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन करने के लिए उत्सुक थे। भक्तों की आस्था और श्रद्धा से मंदिर का माहौल अत्यंत भक्तिमय और पवित्र हो गया।
इस मौके पर शिव शक्ति भवन समिति के सदस्यों ने पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिंह को बाबा महाकाल का पवित्र पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान समिति के संरक्षक सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत मटरू मल शर्मा (महाराज ), ओम बाबू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अंत में, मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरे आयोजन का समापन हुआ।

























