होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिल्सी क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिल्सी।कल शाम की भारी वर्षा और तेज हवाओं के चलते उझानी-बिल्सी की मुख्य विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पिछले 22 घंटे से प्रभावित है। बारिश आज दूसरे दिन भी जारी है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण नगर की पीने के पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। पानी की किल्लत से नगर में हाहाकार मचा हुआ है। विद्युत चलित उपकरण और इनवर्टर बैटरी चार्ज न होने के कारण घरों में अंधेरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। उपखंड अधिकारी बिल्सी शोएब खान ने विद्युत आपूर्ति के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि बारिश रुकने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फाल्ट का पता लग चुका है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस स्थिति से नगर का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here