होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में आधार संशोधन केंद्रों पर भ्रष्टाचार का बोलबाला: धूप में घंटों...

बिल्सी में आधार संशोधन केंद्रों पर भ्रष्टाचार का बोलबाला: धूप में घंटों इंतजार के बाद भी अभिभावक परेशान

बिल्सी नगर और अंबियापुर ब्लॉक में संचालित आधार संशोधन केंद्रों पर भारी भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं। बच्चों के स्कूल में प्रवेश के लिए आधार अनिवार्य किए जाने के बाद से अभिभावक घंटों चिल्लाती धूप में खड़े रहकर भी निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।

सूत्रों के अनुसार, बीआरसी केंद्र अंबियापुर और नगर के मुख्य बाजार में थाना मुड़ के निकट एक प्राइवेट कक्ष में पिछले दो महीनों से बच्चों के आधार संशोधन का कार्य चल रहा है, जहां 200 से 300 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। सुबह 7 बजे से ही इन केंद्रों पर लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन सुधार की प्रक्रिया में कोई सुचारू व्यवस्था नहीं दिख रही है।

उधर, उप डाकघर कार्यालय में पिछले एक माह से आधार संशोधन का कार्य ठप्प पड़ा है, जिससे अभिभावक मजबूरी में पैसे खर्च कर प्राइवेट केंद्रों का रुख कर रहे हैं। इसके बावजूद, उन्हें दर-दर यहां-वहां भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। नगरवासियों ने इस गंभीर स्थिति पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here