होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल में जन्माष्टमी की धूमधाम

बदायूं: गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल में जन्माष्टमी की धूमधाम

बदायूं के पंजाबी चौक स्थित गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा P.G से U.K.G तक के बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सबका मन मोह लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर विराट और सांची, द्वितीय स्थान पर अधीर और ऋषिका, और तृतीय स्थान पर पृथ्वी और नंदा रहे।

कक्षा 1st और 2nd के छात्र-छात्राओं ने बांसुरी सजाई, जबकि कक्षा 3rd से 5th तक के बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित चित्र बनाए। कक्षा 6th से 8th तक के छात्रों के लिए कृष्ण के जन्म से संबंधित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 8th की पावनी ठाकुर प्रथम, कक्षा 7th के अयन गुप्ता द्वितीय, और कक्षा 6th की आराध्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी के महत्त्व के बारे में बताया, और इस आयोजन में शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here