होम राज्य उत्तर प्रदेश आर्य समाज चौक पर आरएसएस विभाग प्रचारक विशाल जी ने फहराया तिरंगा

आर्य समाज चौक पर आरएसएस विभाग प्रचारक विशाल जी ने फहराया तिरंगा

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर्य समाज चौक पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक विशाल जी द्वारा तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नमन करते हुए, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर बदायूं की पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, भाजपा महिला मोर्चा की सीमा राठौर,होमियोपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्र गौड़, एडवोकेट ज्ञानानंद पाण्डेय (उर्फ़ बंगाली बाबू), सुनील मिश्रा, दिलीप सक्सेना, सुनील कांत शर्मा, प्रदीप रस्तोगी, अमित सक्सेना, अनिल सक्सेना, राजीव मथुरिया, यश रस्तोगी, संजीव गुप्ता, और नीरज रस्तोगी,राजीव रस्तोगी, अंश गुप्ता,पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, कुलदीप वैश्य, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here