बिल्सी-: आज नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आह्वान किया है उसी श्रृंखला के तहत आज विद्यालय प्रांगण में बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा पौधा रोपण किया गया इस दौरान बच्चों द्वारा पौधो की देखरेख की भी शपथ ली गयी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व साधना वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थी से अपील करते हुए कहा की अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगायें और उसे पूरा पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करें।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इस अवसर पर “मिल जुलकर हम वृक्ष लगायें, वातावरण को स्वच्छ बनायें” नारे के साथ वृक्षों के लाभ और महत्व को समझाया। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को अपने घर के आसपास कम से कम पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और उसकी देखभाल का संकल्प दिलाया | इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

























