होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान एक...

बदायूँ में लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान एक नए लेखपाल ने केंद्रीय मंत्री व डीएम के सामने की अनुशासनहीनता, नौकरी के पहले दिन ही लटकी ससपेंशन की तलवार,?

बदायूं में नए राजस्व लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान एक नए लेखपाल ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा समेत डीएम के सामने अनुशासनहीनता कर दी। डीएम ने इस मामले में एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है नौकरी के पहले दिन ही लेखपाल पर सस्पेंड जैसी कार्यवाही हो सकती है।

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अटल बिहारी सभागार में जिले में नए भर्ती हुए 110 लेखपालों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे। इस दौरान सभी नए लेखपालों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि.केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा समेत विशिष्ट अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक थे। कार्यक्रम में सबसे पहले सीएम का प्रमाण पत्र वितरण का लाइव कार्यक्रम सुना गया। जबकि इसके बाद प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी दौरान सदर तहसील में पोस्टिंग पा चुके लेखपाल महेंद्र सिंह वहां अधिकारियों के पास जा पहुंचा। उस वक्त केंद्रीय मंत्री समेत सदर विधायक और डीएम नाश्ता कर रहे थे, जबकि बाकी के लोगों को नाश्ता वितरित किया जा रहा था।
अधिकारियों के सामने पहुंचा लेखपाल
इसी दौरान नया लेखपाल अधिकारियों के सामने पहुंचा और बोला कि आप लोग कहते हैं कि निष्पक्ष होकर काम करना है लेकिन मैं क्यों निष्पक्ष होकर काम करूं। आप लोग नाश्ता कर रहे हैं और हम ऐसे ही बैठे हैं। क्या ये पक्षपात नहीं है। इस पर डीएम ने कहा कि अनुशासन में रहिए और अपनी जगह जाकर बैठ जाइए।

आपका नाश्ता आपकी टेबल तक पहुंच रहा है। इसके कुछ मिनट बाद अधिकारी वहां से उठ गए। बाद में केंद्रीय मंत्री भी कुछ देर डीएम के चैंबर में बैठने के बाद लौट गए।

लेखपाल से मांगा गया स्पष्टीकरण

डीएम ने बताया कि इस मामले में लेखपाल का स्पष्टीकरण लेने का निर्देश एसडीएम को दिया है। शाम
तक कार्रवाई हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here