होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बच्चे के जन्मदिन पर भव्य प्रसाद वितरण, मां अन्नपूर्णा रसोई में...

बिल्सी: बच्चे के जन्मदिन पर भव्य प्रसाद वितरण, मां अन्नपूर्णा रसोई में विशेष आयोजन,

बिल्सी। सावन के पहले सोमवार को नगर के प्रतिष्ठित घी व्यापारी राजीव वार्ष्णेय ने अपने पुत्र के जन्मोत्सव पर मां अन्नपूर्णा रसोई पर भोग लगाकर प्रसाद वितरित कराया। इस दौरान मां रसोई को सुंदर बैलून से सजाया गया। आज मां अन्नपूर्णा रसोई में पूरी, सब्जी, चावल, रायता एवं मीठे की थाली का भोग लगाया गया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया।

रसोई संचालक नवरत्न वार्ष्णेय ने बताया कि कोई भी श्रद्धालु भक्त मां अन्नपूर्णा रसोई पर अपने जन्मोत्सव, विवाह वर्षगांठ या अन्य किसी शुभ दिन पर दान देकर अपने पल को यादगार बना सकता है। इस मौके पर मोतीराम वार्ष्णेय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here