


बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर दो स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर महा आरती का आयोजन किया गया, महाआरती कछला भागीरथी मां गंगा आरती की तर्ज पर कछला से आए पुरोहितों ने संपन्न कराई, भव्य एवं दिव्य आरती के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रात 9:00 बजे मंदिर में सर्वप्रथम मंदिर प्रबंधक विनोद भारद्वाज ने पूजा अर्चना की तत्पश्चात पुरोहितों ने संगीतमय भव्य गंगा आरती उतारी गई, इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, कार्यक्रम में संजीव वार्ष्णेय रांडाल ऋषभ प्रकाश, सुरेश मनोज वार्ष्णेय अंबुज वार्ष्णेय राजकुमार वार्ष्णेय गणेश गुप्ता सचिन वार्ष्णेय गिरीश माहेश्वरी संदीप वार्ष्णेय मनोज तोमर चिराग माहेश्वरी ने सहभागिता निभाई तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया महा आरती में वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय गोपाल पाराशर प्राचार्य प्रदीप शर्मा डॉक्टर सुधीर केसरी राजेंद्र शर्मा विपिन काबरा सुनील कुमार सहित नगर के अनेक महिला पुरुषों ने भाग लिया।

























