बदायूं। सब्जियों के दामों में हुई अप्रत्याशित तेजी से लोगों की रसोई के सारे बजट बिगड़ गए हैं, हरी सब्जियों के दाम बदले मौसम में आसमान छू रहे हैं ₹20 किलो बिकने वाला टमाटर 100 से 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है वही आलू प्याज भिंडी के दाम आसमान छू रहे हैं शिमला मिर्च ₹40 से ₹50 पाव बिक रही है बारिश की वजह से सब्जियों के दामों में फिलहाल भाव घटना नजर नहीं आ रहा है सब्जी मंडी में थोक व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है की पहाड़ों पर भारी वर्षा होने के कारण मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो रही है यूपी पंजाब एवं अन्य प्रांतों में कोल्ड स्टोरेज में इस बार आलू कम मात्रा में रखा गया है सब्जियों की अप्रत्याशित महंगाई में लगी आग से आम उपभोक्ता परेशान है वहीं दलहन में दालों के भाव भी आसमान छू रहे हैं।

























