विद्यार्थियों ने नृत्य कला से दर्शकों का मन मोहा, विजेताओं को किया सम्मानित
बिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और राज कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया।
इस नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिए गए थीम के अनुसार गीतों पर बड़े सुंदर ढंग से नृत्य किया। कई गीतों पर विद्यार्थियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय था।
प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:
कक्षा 1: सुर्यान्शी, कक्षा 2: शिवान्या, कक्षा 3: अन्वी वार्ष्णेय, कक्षा 4: वैष्णवी माहेश्वरी, कक्षा 5: आराध्या वार्ष्णेय, कक्षा 6: याशिका सिंह, कक्षा 7: कन्वी, कक्षा 8: पलक वार्ष्णेय, कक्षा 9: साक्षी सोलंकी, कक्षा 10: मन्नत
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और साधना वार्ष्णेय ने नन्हें कलाकारों के नृत्य की सराहना की और बच्चों के माता-पिता के प्रयासों की प्रशंसा कर उनका धन्यवाद किया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे समाज में अपनी नई पहचान बना सकें।
प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को जीत की बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

























