होम राज्य उत्तर प्रदेश युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

वजीरगंज थाना क्षेत्र में तालाब में मिली थी लाश, सर्विलांस टीम की मदद से हुआ पर्दाफाश

बजीरगंज : थाना वजीरगंज में युवक की हत्या कर लाश को तालाब में फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते साजिश रचकर अपने प्रेमी और उसके दोस्त से पति की हत्या करवाई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के तालाब में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसकी पहचान ग्राम निवासी सतीश के रूप में हुई। थाना पुलिस ने सर्विलांस के जरिए सतीश की पत्नी ममता को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। ममता ने बताया कि उसका गांव के राजेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सतीश मुरादाबाद में नौकरी करता था और नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था। सतीश को ममता के चाल-चलन पर शक हुआ और वह उसे प्रताड़ित करने लगा। बंदिशें बढ़ने पर ममता ने प्रेमी से पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

प्रेमी राजेंद्र ने अपने दोस्त धर्मपाल को 1 लाख रुपये का लालच देकर इस योजना में शामिल कर लिया। 5 जुलाई को राजेंद्र और धर्मपाल ने सतीश को एकांत में ले जाकर शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। ममता की निशानदेही पर पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार किया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि, धर्मपाल अभी भी फरार है।

घटना का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी वजीरगंज अरविंद कुमार और एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस खुलासे के लिए संयुक्त टीम को ₹10,000 का इनाम देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here