होम राज्य उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद मोहित राठौड़ के परिवार से फोन पर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद मोहित राठौड़ के परिवार से फोन पर की बात, दी सांत्वना

शहीद मोहित राठौड़ के परिजनों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोन पर दी सांत्वना, चाचा से फोन पर बात की, डीपी यादव ने गांव पहुंच कर अर्पित की श्रद्धांजलि

बिल्सी/इस्लामगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सभापुर निवासी मोहित राठौड़ के चाचा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने शहीद के चाचा सोमपाल से परिवार का हाल-चाल जाना और जल्द ही गांव आने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “मोहित राठौड़ आपका बेटा नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा था। प्रदेश सरकार आपके साथ है।”

कल सुबह 10:17 बजे प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने बलिदानी मोहित राठौड़ के चाचा को फोन किया और बताया कि मुख्यमंत्री आपसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 1 मिनट 43 सेकंड तक बात की।

कल ही नरोरा गंगा घाट पर शहीद मोहित राठौड़ की अस्थियां विसर्जित की गईं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सुबह 11:05 पर बलिदानी मोहित राठौड़ के चाचा सोमपाल से बात की और उनका हाल-चाल जाना।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव भी दोपहर में मोहित राठौड़ के गांव सभा नगर पहुंचे। उन्होंने अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर बलिदानी को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here